Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

झाडियों में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। चचाई थाना अंतर्गत ग्राम धिरौल  के टिकुरी टोला स्थित सुथना नाले में ५० वर्षीय महिला का शव झाडिय़ों के बीच २६ अक्टूबर गुरूवार की दोपहर देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना  पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल व शव का निरीक्षण कर पंचनामा  तैयार करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतिका तेरसा बाई पति अमर सिंह उम्र ५० वर्ष निवासी टिकुरी टोला जो कि 22 अक्टूबर  की शाम 4 बजे से घर से बिना बताए कहीं चली गई थी जिस पर परिजनों के द्वारा स्थानीय रिश्तेदारों सहित आस पडोस में पता तलाश की गई जिसके बाद २६ अक्टूबर की दोपहर सुथना नाले में झाडियों के बीच महिला का शव ग्रामीणो ने देखा। पुलिस ने पूरे मामले मे मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। चौकी प्रभारी देवहरा आरएन तिवारी ने बताया कि शव में किसी भी तरह के चोट नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं परिजनों के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई गई थी। पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR