Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

आरसेटी में मोटर साईकल रिपेयरिंग के प्रशिक्षणार्थियों को विधायक ने वितरित किए प्रमाण पत्र

गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। युवाओं का कौशल उन्नयन कर रोजगार व स्वरोजगार से जोडऩे की दिशा में किए जा रहे प्रयास निश्चित ही मील का पत्थर साबित होंगे। युवा कौशल से दक्ष होगा, तभी वह आगे बढ़ सकेगा। इस दिशा में जिले के विभिन्न विभागों के द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। उक्ताशय के विचार अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल रौतेल ने म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आरसेटी के माध्यम से आयोजित मोटर साईकल रिपेयरिंग के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर दिए। युवाओं का कौशल उन्नयन कर उन्हें नई राह दिखाने के लिए विभागीय अधिकारी बधाई के पात्र हैं। अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोडऩे की अपील की। आपने जिले के लीड बैंक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी सराहना की। इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक शशांक प्रताप सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक पी.सी. पांडेय, प्रताप सिंह राउतराय, आनंद शर्मा, झारिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR