अनूपपुर। फुनगा चौकी अंतर्गतग्राम बम्हनी में गांजा तस्करी के मामले पर पुलिस को मुखबिरी देने की सूचना की आशंका पर २१ दिसम्बर २०१३ में ४५ वर्षीय चंचल शुक्ला को बाईक से पीछा कर उसके खेत के पास गोली मार हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी अशोक कुमार मिश्रा पिता जगदीश मिश्रा को फुनगा चौकी पुलिस द्वारा २ अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने बाईक से पीछा करते हुए मृतक चंचल शुक्ला को गोली मार हत्या कर दी थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार मिश्रा के खिलाफ धारा ३०२, १२०, ३४ एवं २५, २७ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन हत्या के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए १० हजार रूपए के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में फुनगा चौकी प्रभारी हरि शंकर शुक्ला सहित एएसआई रामभुवन शर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश जाटव, हितेन्द्र तोमर, आरक्षक गुरू प्रसाद चुर्वेदी, बृजेश सिंह, दिनेश राठौर शामिल रहे।
४ वर्ष से फरार हत्या का इनामी वारंटी गिरफ्तार
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
'

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें