Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर अभाविपने तुलसी महाविद्यालय में किया विरोध प्रदर्शन

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अनूपपुर द्वारा महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की घोषणा करने के बाद भी छात्र संघ चुनाव न कराने पर म.प्र. सरकार की वादा खिलाफी के विरोध प्रदेर्शन किया गया। ६ अक्टूबर को तुलसी महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अनूपपुर द्वारा बताया कि छात्र हितो को दृष्टिगत रखते हुए छात्रो के बीच काम कर रही है। प्रवेश, परीक्षा और परिणाम के साथ-साथ वर्तमान में समसामयिक विषयो पर अभाविप कार्यशील है। छात्रो में नेतृत्व प्राप्त हो इस उद्देश्य से विद्यार्थी परिषद द्वारा २१ सितम्बर २०१६ को छात्र संघ चुनाव कराने एवं सेमेस्टर सिस्टम समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदेश भर में छात्र संघ ने भोपाल में म.प्र. सरकार के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया द्वारा छात्रो के बीच आकर सेमेस्टर सिस्टम तो बंद कर दिया गया किन्तु युवाओ में नेतृत्व का विकास हो ऐसे छात्र संघ चुनाव की घोषणा सरकार खोखली मानसिकता का परिचायक दिखााई दे रही है। छात्रो ने इस प्रकार की धोखाधडी और सरकार की वादा खिलाफी का विद्यार्थी परिषद द्वारा विरोध किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR