अनूपपुर। भारतीय मजदूर संघ केन्द्रीय कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मांगों पर तत्काल निर्णय नहीं आने से नाराज भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के कार्यकर्र्ताओं ने शुक्रवार ६ अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री के नाम अपर कलेक्टर डॉ. आरपी तिवारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने पूरे देश में श्रमिकों को समान काम का समान वेतनमान दिए जाने, सार्वजनिक उपक्रमों में निजी पंजी विनिवेश पर रोक लगाने, मप्र. शासन की बिजली कंपनियों के कर्मचारियों को सांतवा वेतनमान दिए जाने, तथा जबतक समान कार्य का समान वेतन नहीं दिया जाता तबतक सभी आउटसोर्सिंग पर लिए जा रहे श्रमिकों को संविदा पर रखने की मांग की। इससे पूर्व चचाई से पहुंचे बीएमएस के कार्यकर्ताओं ने लालझंडी को लेकर सामतपुर तिराहा से कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली निकालते हुए सरकार विरोधी नारे लगाएं। अपर कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन के उपरांत भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने परिसर में ही अपने द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को पढ़कर मजदूरों को मांगों की जानकारी दी।
चार सूत्री मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
'

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें