Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

चिता से पुलिस ने उठाया शव, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। थाना करनपठार से लगभग ४० किमी दूर स्थित ग्राम चरकुमर में महिला खेमीबाई नायक उम्र २६ वर्ष की मौत तथा मायके पक्षवालों द्वारा हत्या की दर्ज शिकायत के बाद करनपठार पुलिस ने अंत्योष्ठी के दौरान चिता से मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। करनपठार थाना प्रभारी अरविंद साहू ने पूरे मामले में बताया कि मृतिका खेमी बाई नायक पति चतुरा नायक की मौत अचानक गुरूवार की सुबह ६ बजे हो गई थी। जिसके बाद पति ने ससुराल में फोन कर बताया कि खेमीबाई को पेट में दर्द और हिचकी आने के उपरांत अचानक उसकी मौत हो गई है। जहां सूचना मिलते ही परिजनों के आने के उपरांत दोपहर १२ बजे शव की अंतिम यात्रा तैयार कर अन्त्येष्ठित के लिए चिता सजाई गई। बताया जाता है कि इसी दौरान मृतिका के पिता की नजर खेमीबाई के गर्दन पर रस्सी निशान उभरे हुए दिखा, जिसके बाद वे करनपठार थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी गई। वहीं पुलिस ने शाम ४ बजे शमसान स्थल पहुंच जहां अग्निदाह करने से पहले चिता पर लेटे शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो की बात कह रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR