अनूपपुर। अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र और राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र की सीमा पर गुरूवार १२ अक्टूबर की सुबह किररघाट पहाड से ५० फीट नीचे गिरी मेटाडोर की घटना जिले के अनूपपुर व राजेन्द्रग्राम थाने के पास कोई जानकारी नही है। वहीं घटना के बाद दोनों थानों की पुलिस ने मौके स्थल पर ही जाकर जानकारी जुटाने का प्रयास भी नही किया गया। परिणामस्वरूप दिनभर घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त हालत में मेटाडोर वाहन पडी रही। जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह ९ बजे किररघाट की चढ़ाई के दौरान ७०९ वाहन अनियंत्रित होकर मार्ग से नीचे ५० फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस सहित राजेन्द्रग्राम थाने को दी गई। लेकिन दोनों थानों से कोतवाली थाना ने यह जानकारी दी गई। जबकि राजेन्द्रग्राम थाना ने घटना स्थल कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत होने की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि किरर घाट चढाई में किररघाट पर आए दिन वाहनों के हादसे होते रहते हैं, जहां से कोतवाली थाना की दूरी १४ किलोमीटर तो राजेन्द्रग्राम थाना की दूरी ११ किलोमीटर बनती है। रेलमार्ग नहीं होने के कारण इस मार्ग से दिनभर कई सैकडा इसी मार्ग से आवागमन करते है। लेकिन पहाड की चढाई और खाई के कारण यह असुरक्षित मार्ग के बावजूद पुलिस थानों की लापरवाही बनी हुई है।
इनका कहना है
घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं मिली है। वर्तमान थाना प्रभारी को मौके पर भेजकर जानकारी मांगी गई है। अगर एक दूसरे के उपर सीमा क्षेत्र को लेकर जानकारी दे रहे है तो मैं जानकारी लेता हूं।
सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर
इनका कहना है
घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं मिली है। वर्तमान थाना प्रभारी को मौके पर भेजकर जानकारी मांगी गई है। अगर एक दूसरे के उपर सीमा क्षेत्र को लेकर जानकारी दे रहे है तो मैं जानकारी लेता हूं।
सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें