सुमिता शर्मा / रामनगर। हसदेव क्षेत्र राजनगर ओसीएम कार्यालय के रिकार्ड रूम में १२ अक्टूबर की दरम्यिानी रात अचानक लग गई। वहीं जब १३ अक्टूबर की सुबह जब कार्यालय खोला गया तो आग लगने की जानकारी लगी। वहीं रिकार्ड रूम में आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। जबकि रात के समय कार्यालय के बाहर सिक्योरिटी गार्ड की उपस्थति में कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियो को रात के समय आग लगने की कोई सूचना नही दी गई। जिसके कारण पूरा मामला अंदेशे के घेरे पर नजर आ रहा है। जबकि रात में लगी आग सुबह तक पूरी रिकार्ड रूम में रखे कुछ दस्तावेजो पर ही लगी और १३ अक्टूबर की दोपहर लगभग २.३० तक इस संबंध में किसी भी तरह की सूचना रामनगर थाने में नही दी गई थी। जिसके कारण राजनगर ओसीएम कार्यालय के अधिकारियो पर ही कई सवाल खडे हो रहे है। वहीं अधिकारियो द्वारा भी आग लगने के कारण पूछ जाने पर इधर से उधर भागते नजर आ रहे है। वहीं कुछ महत्वूर्ण दस्तावेजो के जलने पर जहां कई तरह की चर्चाएं कार्यालय सहित राजनगर पर चल रही है। वहीं आग बुझाने के लिए भी अधिकारियो द्वारा किसी तरह का प्रयास नही किया गया है। वहीं कुछ लोगो द्वारा आशंका जताई गई है कि कॉलरी प्रबंधन द्वारा भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए यह आग लगाई है। जिसमें कुछ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए है।
इनका कहना है
मुझे जानकारी लगी है, मै अब तक रिकार्ड रूम को नही देखा हॅू।
मिराज अहमद, सबेरिया राजनगर ओसीएम
इनका कहना है
दोपहर ३ बजे तक भृत्य को भेजकर सूचना दी गई। मौके पर एसआई को भेजा गया है।
डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी रामनगर


कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें