Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

ट्रको से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017

/ by News Anuppur
रामनगर पुलिस ने १५० लीटर डीजल सहित ६ आरोपी गिरफ्तार,  ६ फरार
राजनगर। थाना रामनगर अंतर्गत लगातार एक ही दिन में तीन ट्रको से डीजल चोरी के मामले सामने आते रहे है। जिसके बाद रामनगर पुलिस ने ६ आरोपियो को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामनगर डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ११ अक्टूबर को फरियादी अमरजीत ङ्क्षसह चालक निवासी न्यूडोला ने थाने पहुंच शिकायत करते हुए बताया कि ९ अक्टूबर को वह अपना ट्रक क्रमांक सीजी १६ ए २५४५ आमाडांड कॉलरी के अंदर कोयला लोड करने के लिए खड़ा किया था जहां रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा ट्रक से ८० लीटर डीजल चोरी लिया, उसी दिन ९ अक्टूबर उपेन्द्र कुमार रविदास निवासी सायडिंग राजनगर ने भी शिकायत करते हुए बताया कि उसके ट्रक क्रमांक सीजी १० सी ८००९ बरतराई कॉलरी के अंदर कोयला लोड करने के लिए खड़ा था जहां रात्रि के समय उसके ट्रक से ८० लीटर तथा अब्दुल शहीद निवासी कोतमा ने ११ अक्टूबर को शिकायत कर बताया कि उसके ट्रक क्रमांक एमपी ६५ एच १३८९  से आमाडांड कॉलरी के अंदर १२० लीटर डीजल चोरी किया गया। जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा ३७९ के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ की गई तथा इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक सहित एसडीओपी कोतमा को दी गई। वहंी विवेचना के दौरान मुखबिर द्वारा ग्राम फुलवारी टोला के रामगोपाल केवट एवं रामजी गुप्ता द्वारा चोरी का डीजल खरीदकर बिक्री किए जाने की सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने दोनो आरोपी को ग्राम फुलवारी टोला से गिरफ्तार कर सख्ती के साथ पूछताछ की गई। पूछताछी पर दोनो आरोपी ने बताया कि ग्राम फुलवारी टोला के सोनसाय उफ्र चरकू केवट, धीरेन्द्र यादव, लाला यादव, पुट्टूलाल यादव, अंगद प्रसाद खटिक एवं सेमरा निवासी गणेश खटिक, अन्नू केवट, रूप सिंह पाव द्वारा आमाडांड बरतराई कॉलरी में खडे ट्रको से गार्डो की मिलीभगत कर डीजल चोरी कर लाते है और मै इनसे डीजल सस्ते दामो पर खरीद कर ग्राहको को बेचता हॅू। जिसके बाद रामगोपाल के घर की तलाशी के दौरान लगभग १५० लीटर डीजल अलग-अलग जेरीकेन एवं डिब्बे में बरामद किए गए। जिसके बाद रामगोपाल केवट के बताए अनुसार उक्त डीजल चोर गिरोह के सदस्यो की तलाश की गई। जिनमें गणेश खटिक निवासी ग्राम सेमरा, अंगद खटिक, धीरेन्द्र यादव, सोनसाय केवट, रूप सिंह पाव सभी निवासी ग्राम फलकोना थाना रामनगर को गिरफ्तार किया गया जिनसे डीजल चोरी के संबंध में पूछताछी की गई। तो उन सब ने अपने साथियो लाला यादव, पुट्टूलाल यादव, अन्नू केवट के साथ मिलकर डीजल चोरी करना स्वीकार किया गया तथा यह भी बताया गया कि डीजल चोरी करने में आमाडांड कॉलरी के प्राइवेट गार्ड कृष्णदेव पांडेय एवं प्रकाश केवट डीजल चोरी करने में उनकी मदद करता था तथा डीजल चोरी करने के बाद सभी आरोपी ग्राम फुलवारी टोला के रामगोपाल केवट तथा रामजी गुप्ता को रात में ही बेच देते थे। जिसके बाद सभी आरोपियो के घर की तलाशी ली गई जिसन पर उनके घर से खाली जैरीकेन के डिब्बे, डीजल निकालने का पाईप, ताला तोडने का औजार बरामद किया गया। जिसके बाद चोरी को डीजल खरीदने वाले आरोपी रामजी गुप्ता, लाला यादव, अन्नू केवट सहित कॉलरी गार्ड कृष्णदेव पांडेय एवं प्रकाश केवट घर पर नही मिले जिनकी पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही है। वहीं आरोपियो को पकडने में थाना प्रभारी रामनगर डॉ ज्ञानेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक उदित नारायण मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, अमरलाल यादव, प्रधान आरक्षक प्रदीप अग्रिहोत्री, संतोष मिश्रा, कमलेश तिवारी,  आरक्षक रणजीत सिंह शामिल रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR