Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

पीएम आवास की राशि भुगतान न किए जाने पर युवक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

सोमवार, 16 अक्टूबर 2017

/ by News Anuppur
१० दिवस के अंदर राशि भुगतान नही किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी
अनूपपुर। युवक कांग्रेस अनूपपुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक १ से १५ तक के हितग्राहियो को भुगतान राशि प्रदान न किए जाने पर १६ अक्टूबर को कलेक्टर अजय शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी अजय श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि अनूपपुर नगर पालिका अंतर्गत जिन हितग्राहियो का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हुआ है उन्हे चार किश्तो में राशि का भुगतान किया जाना था। लगभग ८ महीने से हितग्राहियो को भवन निर्माण की राशि प्राप्त न होने से मकान तोडकर तम्बू एवं अन्यंत्र किराए पर रह रहे है। चंूकि ये हितग्राही गरीब है इसलिए उन्हे आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में अगर इनका भुगतान नही किया जाता है तो हम सब अनशन करने पर विवेश होगे। युवक कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी १ से १५ वार्ड के हितग्राहियो को १० दिवस के अंदर शेष भुगतान कराने तथा समयावधि में भुगतान नही किए जाने की स्थिति में नगर पालिका अनूपपुर के सामने धरना प्रदर्शन व अनशन करने को बाध्य होगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। वहीं ज्ञापन सौपने वालो में दीपक शुक्ला, पुरूषोत्तम चौधरी, निरंजन यादव, रियाज अहमद, बाबा खान, शिवम खेमका, बिक्कू तिवारी, नफीस मंसूरी, गफ्फार भाई, रामाधार बैगा, त्रिवेणी गुप्ता, सोहन बैगा, मोनू बैगा, अमृत लाल सेन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR