Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

४३६ शिक्षको को दिया प्रशिक्षण, बिना पुस्तक के बच्चो से शैक्षणिक गुणवत्ता की कि जा रही उम्मीद

रविवार, 15 अक्टूबर 2017

/ by News Anuppur

एक दिवसीय गैर आवासीय सेवा कॉलीन प्रशिक्षण संपन्न

जिले में संचालित सभी शासकीय हाई स्कूल मे बच्चो की शैक्षणिक गुणवत्ता स्तर के उन्नयन हेतु जिले के समस्त शिक्षक, अध्यापक एवं अतिथि अध्यापक का एक दिवसीय गैर आवासीय सेवा कॉलीन प्रशिक्षण का आयोजन १५ अक्टूबर को शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (रमशा) में किया गया। जहां जिले में संचालित हाई स्कूल से लगभग ५०० शिक्षको को विषयगत प्रशिक्षण दिया गया। वहीं नए शिक्षण सत्र प्रारंभ हुए ४ माह बीत जाने के बाद भी जिले के १३५ हाई स्कूल में कक्षा ९ वीं एवं १० वीं में परिवर्तित पाठ्यक्रम आधारित विषय के पुस्तको का वितरण छात्र-छात्राओ को आज तक उपलब्ध नही कराया गया। जिसके कारण इस प्रशिक्षण में बिना साधन के साध्य को नापने का कार्य किया जा रहा है। 

अनूपपुर। लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के आदेशानुसार शिक्षण सत्र २०१७-१८ में कक्षा ९ वीं एवं १० वीं के समस्त विषयो को पढाने वाले सभी विषय विशेषज्ञ शिक्षको को एक दिवसीय गैर आवासीय सेवा कॉलीन प्रशिक्षण १५ अक्टूबर रविवार को शासकीय  मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में जिला शिक्षा अधिकारी यू.के. बघेल के देखरेख में १२ मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सुबह १० बजे से ५ बजे तक किया गया। इस प्रशिक्षण में कक्षा ९ एवं १० के विषयगत कठिन अवधारणाओ को चिन्हित करते हुए गतिविधि आधारित एवं नवाचार के माध्यम से दूर करने का प्रयास मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया गया। जिनमें हिन्दी में ८६, संस्कृत में ५३, सामाजिक विज्ञान में ८४, विज्ञान में ८६, गणित में ७२ एवं अंग्रेजी में ५५ प्रशिक्षणार्थियो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

१२ मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

जिले के सभी शासकीय हाई स्कूल में बच्चो की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए जिला मुख्यालय में जिले भर से आए शिक्षको को मास्टर ट्रेनर्स जिनमें गणित विषय के लिए वरिष्ठ अध्यापक सुरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं एन.एस. शेखावत, विज्ञान के लिए अध्यापक अर्चना चौहान एवं गरिमा भारद्धाज, अंग्रेजी के लिए व्याख्याता बुद्धसेन त्रिपाठी एवं प्रभारी प्राचार्य बालेन्द्र कुमार दुबे, संस्कृत विषय के लिए शिक्षक सोमनाथ रिछारिया एवं अध्यापक लवकेश द्धिवेदी, हिन्दी विषय के लिए शिक्षक नरेन्द्र प्रसाद पटेल एवं वरिष्ठ अध्यापक अंजली सिंह तथा सामाजिक विज्ञान के लिए वरिष्ठ अध्यापक एस.के. परस्ते एवं शिक्षक विष्णु सिंह धुर्वे द्वारा जिले भर आए हुए लगभग ५०० शिक्षको को प्रशिक्षण के माध्यम से विषयगत आवश्यकता और उसकी जानकारी तथा बच्चो को कैसे अध्यापन कराया जाए जिससे की गुणवत्ता में वृद्धि हो सके।

४ माह बाद नही मिला छात्रो को पुस्तक

नए शिक्षण सत्र प्रारंभ हुए ४ माह बीत जाने के बाद सीबीएसई आधारित परिवर्तित पाठ्यक्रम गणित एवं विज्ञान की पुस्तके अब तक जिले के विद्यालयो में उपलब्ध नही कराई गई है। बिना पुस्तक के ही बच्चो से गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण कराने की गतिविधि पर प्रश्रचिन्ह खड़ा हो रहा है। एक ओर बच्चो के पास पुस्तक नही है वहीं दूसरी ओर उसी विषयो के संबंध में शिक्षको को प्रशिक्षण प्रदान किस उद्देश्य से दिलाकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की जा रही है। वहीं शासन के द्वारा परिवर्तित पाठ्यक्रम आधारित विषयगत पुस्तक विद्यालय में तो वितरित नही की गई। वहीं यह पुस्तक बाजार में भी उपलब्ध नही है। जिसके कारण छात्र-छात्राओ को गणित एवं विज्ञान विषय में पूर्णत: शून्य की ओर है।

संयुक्त संचालक ने किया निरीक्षण

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षको से संयुक्त संचालक महेश कुमार पांडया, नोडल अधिकारी ओंमकार ङ्क्षसह धुर्वे प्राचार्य शा. मॉडल अनूपपुर रमशा, एपीसी रमशा देवेश सिंह द्वारा प्रशिक्षण की उपयोगिता के विषय पर शिक्षको से चर्चा किए। उन्होने कहा कि अगर शिक्षको के अंदर की कमी दूर होगी और वे अपने विषयो पर पूर्ण रूप से दक्ष होगे तो  निश्चित ही इसका लाभ छात्रो को मिल सकेगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षक बोझ न समझकर पूर्ण रूपेण मनोयोग से ग्रहण कर अपनी कमियो को दूर करते हुए बच्चो के पास तक प्रशिक्षण के मूलभूत बिन्दुओ को पहुंचाए और छात्राओ की विषयगत कमजोरियो को दूर करते हुए उन्हे गतिविधि एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण प्रदान करे। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR