Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

जंगली सुअर के मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वनविभाग ने की कार्यवाही

सोमवार, 16 अक्टूबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। जैतहरी वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाटन में सोमवार १६ अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर वनविभाग ने मुल्ला अगरिया के घर में जंगली सुअर के मांस काटते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ८ से १० किलो कच्चा मांस जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम पाटन निवासी विजय सिंह पिता सीताराम सिंह तथा प्रीतम राठौर पिता लोकनाथ राठौर शामिल हैं। वनविभाग के अधिकारियो ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि जंगली सुअर के शिकार में अन्य ग्रामीण भी शामिल हो सकते हैं। वहीं वनविभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम १९७२ की धारा ९, ३९, ५०, ५१ के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। वनपरिक्षेत्राधिकारी सुरेश बहादुर सिंह के अनुसार सूचना मिली की मुल्ला अगरिया के घर कुछ लोगों द्वारा जंगली सुअर का मांस काटा जा रहा है। जहां वनपरिक्षेत्र सहायक गोरसी आरएस सिकरवार, बीटगार्ड तिलवनडांड मेवालाल, बीटगार्ड केरह बिहारीलाल रजक बीटगार्ड पोंडी तरूण कुमार तथा वनपाल बीट प्रभारी गोरसी रामकेश पटेल की टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR