Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

नगर की चार बडी चोरियो का पुलिस ने किया खुलासा

शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017

/ by News Anuppur


२६० ग्राम सोना, ६७६ ग्राम चांदी के जेवरात सहित ५ आरोपियो को किया गिरफ्तार
कोतमा।  क्षेत्र मे  लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर नगर के लोगो मं उपजे आक्रोश के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतमा पुलिस द्वारा नगर मे हुई बड़ी चोरियों जिसमे माह जनवरी में त्रिवेणी पांडेय निवासी रेस्ट हाउस रोड के घर से ताला तोडकर लाखो की चोरी होना, २१ अप्रैल को लहसुई कैम्प निवासी नरेन्द्र पांडेय के सूने घर में लाखो के जेवरात, माह सितम्बर मे आमांडाड कॉलोनी निवासी मानसिंह साय के घर एवं श्रमिक नगर निवासी हीरालाल केवट के यहां चोरी की घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर कोतमा पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ धारा ४५७, ३८० का मामला पंजीबद्ध किया गया था। वहीं नगर में हुई बडी चोरियो को लेकर पुलिस महानिरीक्षक आईपी कुलश्रेष्ट, पुलिस उप महानिरीक्षक आर.के. अरुसिया एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में चोरियो के पटाक्षेप हेतु एसडीओपी कोतमा विजय प्रताप सिंह तथा थाना प्रभारी आर.के. मिश्रा के नेतृत्व मे एसआई राकेश सोनी, एएसआई मंगला दुबे सहित अन्य पुलिस टीम गठित की गई।
चोरी के जेवरात खरीदने सराफा व्यवसाई भी शामिल 
नगर में बडी चोरियो के खुलासे सहित आरोपी की पतासाजी के लिए थाना क्षेत्र के आदतन बदमाश कंठू उर्फ संतोष बसोर पिता धन्नू बसोर निवासी दर्रीटोला को पकडते हुए सख्ती के साथ पूछताछ की गई। जिस पर दोनो आरोपी ने बताया कि बासू ज्वेलर्स की दुकान के संचालक बीरेन्द्र सोनी पिता सत्यभान सोनी जो रीवा से आकर चोरी के जेवरात खरीदने तथा नगर मे ४ बडी चोरियो को अंजाम देने मे राजा उर्फ सैफ अली पिता मो. हुसैन निवासी फिल्टर टोला, कैलाश बसोर पिता स्व. सोनई बसोर निवासी दर्रीटोला एवं मो. सिकन्दर निवासी फिल्टरटोला ने मिलकर चोरी की घटनाएं घटित करना स्वीकार किया।
लाखों का मशरूका हुआ बरामद 
पूरे मामले में गठित पुलिस टीम ने बीरेन्द्र सोनी एवं कंठू बसोर के कब्जे से चोरी किए गए लाखो के गहने मे से कुछ माल बरामद किया गया साथ ही दिन पुलिस रिमांड मे लेने के दौरान राजा उर्फ सैफ अली, कैलाश बसोर एवं बित्तु भरिया को गिरफ्तार करते हुए सोने चांदी के गहनो मे हार, चूडी, टाप्स, बाला, चेन कुल २६० ग्राम सोना जिसकी अनुमानित कीमत ७ लाख ८० हजार एवं चांदी की थाली, करधन, पायल कुल वजन ६७६ ग्राम का मशरुका बरामद किया गया। मामले मे पुलिस ने ५ आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है जबकि शेष फरार आरोपियो की तलाश की जा रही है।
पुरस्कृत होंगे पुलिसकर्मी 
शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक ने कोतमा थाना परिसर मे प्रेसवार्ता के दौरान पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नगर की अन्य चोरियो के बारे मे महात्वपूर्ण सुराग लगे है, जिसके बारे मे पतासाजी व तलाश की जा रही है। एक साथ चार चोरियो के खुलासा करने मे थाना प्रभारी आर.के. मिश्रा, आर.के. सोनी, एएसआई मंगला दुबे, प्रधान आरक्षक रमेश पासी, विनय सिंह, आरक्षक पूरन सिंह, नत्थू चौधरी, सुरेश रावत की शामिल रहे। जिन्हे पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा भी की गई। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR