Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अलग-अलग स्थानों पर सर्प डंस से एक की मौत एक गंभीर

शुक्रवार, 10 नवंबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। अमरकंटक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामकछार (मिर्चादादर) निवासी बल्देव सिंह के पुत्र दिनेश कुमार सिंह उम्र 26 वर्ष की मौत सर्प डंस में उपचार के दौरान जिला अस्पाल में हो गई। जानकारी के अनुसार दिनेश ङ्क्षसह के पैर में जहरीले सर्प काट लेने पर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरकंटक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। पुलिस का शव का पंचनामा बनाकर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में पुरूषोत्तम कोल के खेत में धान काट रही १९ वर्षीय युवती आशा पिता मनीराम कोल निवासी बरहाटोला खम्हरिया को जहरीले सर्प के काट लेने से गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR