Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

Anuppur News : तीन दुकानो में सेंधमारी, एक दुकानो में चोरी की घटना को दिया अंजमा

Anuppur News : तीन दुकानो में सेंधमारी, एक दुकानो में चोरी की घटना को दिया अंजमा

शुक्रवार, 10 नवंबर 2017

/ by News Anuppur
जमुना। भालूमाडा थाना अंतर्गत जमुना कॉलरी के कॉपरेटिव कॉम्पलेक्स में संचालित तीन दुकानो में अज्ञात चोरो ने 9 नवम्बर की दरम्यिानी रात धावा बोल दिया, जिसमें एक दुकान में चोरी करने में सफलता पाई। जानकारी के अनुसार जमुना कॉलरी स्थित कॉपरेटिव कम्पलेक्स मं संचालित चांदनी जनरल स्टोर में बीती रात अज्ञात चोरो द्वारा चोरी को अंजाम देते हुए दुकान का समान सहित 2 से तीन हजार रूपए नगद चुरा ले गए। वहीं दुकान के बगल से लगी अन्य दो दुकानो जिनमें माधुरी मोबाइल एवं मन्ना बेकर्स की दुकानो की सीट भी तोडी गई, लेकिन इन दोनो दुकानो में चोरो को असफलता मिली। वहीं रात के समय हुई तीन दुकानो में अज्ञात चोरो द्वारा दिए गए चोरी की घटना को अंजाम देने पर पुलिस की गश्त पर भी आसपास के लोगो ने सवाल खड़ा किए है। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR