Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अलग अलग स्थानों पर दो महिलाओं ने खाया जहरीला पदार्थ

शुक्रवार, 10 नवंबर 2017

/ by News Anuppur
जैतहरी। जैतहरी थाना क्षेत्र दो अलग-अलग गांवों में परिवारिक कारणों से परेशान दो महिलाओं ने जहरीला पदाथ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। जिसमें ग्राम मुंडा निवासी ३५ वर्षीय रामकली पति दिलहरन यादव ने पारिवारिक विवाद के कारण कनेर का बीज सेवन कर लिया। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लपटा में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत बिगडऩे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेफर किया गया। वही दूसरी ओर ग्राम चांदपुर में ४५ वर्षीय कुसुम चौधरी पति राजेन्द्र चौधरी ने भी पारिवारिक विवाद में कनेर बीज खा लिया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR