जप्त सभी नोट पांच-पांच सौ के, जैतहरी पुलिस ने की कार्यवाही
चैतन्य मिश्रा/अनूपपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी द्वारा भ्रष्टाचार को रोकने, आंतकवाद को खत्म करने तथा कालाधन के उद्देश्यो को लेकर जहां एक वर्ष पूर्व ८ नवम्बर २०१६ को एक हजार तथा ५०० रूपए के पुरानी नोटो को बंद किया था, जिसके बाद आज एक वर्ष को सिर्फ १ दिन बचे होने पर ७ नवम्बर २०१७ को जैतहरी पुलिस द्वारा १ लाख ९ हजार रूपए के नकली नोटो को जप्त करते हुए तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। ७ नवम्बर को एसडीओपी कार्यालय मे हुई प्रेस वर्ता के दौरान एसडीओपी अनूपपुर उमेश कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि ३ नवम्बर को अंशु प्रजापति पिता ठाकुर प्रसाद प्रजापति निवासी ग्राम जरियारी ने जैतहरी थाने पहुंच शिकायत करते हुए बताया कि मथुरा प्रजापति उसकी दुकान में ५०० रूपए के नकली नोट देकर किराना सामान खरीदा है, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मथुरा प्रजापति के खिलाफ अपराध क्रमांक ३३१/१७ धारा ४८९ ख के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ की गई। पूरा मामला राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जुडा होने के कारण गंभीर था, जिस पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के निर्देशन पर गिरफ्तार आरोपी से नकली नोटो के संबंध में सख्ती के साथ पूछताछ तथा करेंसी के संचालन में अन्य जुडे लोगो के संबंध में पतासाजी की बात कही गई। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा एवं एसडीओपी उमेश कुमार गर्ग के मार्गदर्शन पर जैतहरी थाना प्रभारी डी.के. दाहिया द्वारा पुलिस टीम गठित कर मथुरा प्रजापति पिता सुदामा प्रजापति को गिरफ्तार करते हुए ५०० रूपए के एक नकली नोट जप्त कर सख्ती के साथ पूछताछ की गई जिस पर उसने पारस यादव को भी नकली करेंसी के उपयोग करने की बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने पारस यादव को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से १७ हजार रूपए नकली नोट जप्त किया गया तथा पूछताछ पर उसने रूपलाल पूरी पिता घासीराम निवासी बर्घरा थाना मरवाही छत्तीसगढ़ को भी नकली नोटो में शामिल होने की बात कही जिस पर पुलिस रूपलाल के कब्जे से पांच सौ रूपए के २२ हजार रूपए नकली नोट जप्त करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ पर उसने भी भुजवल सिंह पिता संतराम मरावी निवासी सेमरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर का नाम उजागर किया जिस पुलिस ने भुजवल से पांच-पांच सौ की ७० हजार रूपए नकली नोट तथा १०० रूपए के एक नकली नोट जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए ७ नवम्बर को न्यायालय में पेश कर तीनो आरोपियो को रिमांड में लेने की बात कही गई। वहीं फर्जी करेंसी के संचालन से जुडे तीनो आरोपियो को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक के. एन. बंजारे, सहायक उप निरीक्षक आर.एन. मिश्रा, आरक्षक विनय त्रिपाठी, अजय सिंह बघेल शामिल रहे। जिन्हे पुलिस अधीक्षक ने पुरूस्कृत करने की बात भी कही।


कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें