Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियो पर जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मंगलवार, 7 नवंबर 2017

/ by News Anuppur

अनूपपुर। म.प्र भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियो के खिलाफ जिला किसान कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा धरना प्रदर्शन सहित ८ सूत्रीय मांगो का ज्ञापन ६ नवम्बर को महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम कोतमा को सौंपा गया। ज्ञापन में जिला किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील सराफ ने बताया कि म.प्र. की भाजपा सरकार किसान, मजदूर एवं आम जनता के हित के विपरित कर रही है। जिसके कारण आम जनमानस प्रभावित एवं प्रताडित हो रहे है। जिसमें उन्होने ८ सूत्रीय मांगो में बताया कि अनूपपुर जिले में पर्याप्त एवं समय पर वर्षा न होने से किसानो द्वारा खेत में बोई गई फसल सूख गई है, जिसके कारण किसान भाई आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित हुए है। अनूपपुर जिला को सूख ग्रस्त घोषित किया जाए तथा किसानो को फसल का उचित मुआवजा दिलाया जाए, भाजपा सरकार द्वारा भावातंर योजना से किसानो के साथ अन्याया किय जा रहा है। जिन फसलो के माध्यम से किसानो को लाभ पहुंचाने की बात कही जा रही है उन फसलो का उपार्जन अनूपपुर जिला में नही होता है। किसानो को पर्याप्त एवं समय पर बिजली नही मिल रही है, अधिकांश क्षेत्रो में ट्रांसफार्मर जल गए है जिसके कारण बिजली की आपूर्ति नही होने से फसल बुआई का कार्य प्रभावित हो रहा है। सोसायटी में खाद्य बीज उपलब्ध नही रहता जिसके कारण बोनी का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानो को सफल बेचने पर जो बोनस प्राप्त होता था उसे भाजपा सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है। जिसे पूर्व की तरह दिलाया जाए। किसानो की फसलो बिचौजिये सस्ते दामो पर खरीद रहे है उन्हे फसल का वास्तविक मूल्य नही मिला पाता, इसे रोका जाए। विगत वर्ष ओला, पाला से किसानो की फसल नष्ट हुई थी, शीघ्र मुआवजा दिलाने की घोषणा की गई थी जो आज तक किसानो को प्राप्त नही हुई। क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा शीघ्र दिलाया जाए, जिले में प्रत्येक ब्लॉक में जंगली सुआर तथा अन्य जानवरों द्वारा खरीफ एवं रवी की फसल नष्ट कर दी जाती है जिससे प्रशासन द्वारा रोका जाए तथा प्रभावित किसानो को क्षति ग्रस्त का फसल का मुआवजा दिलाया जाने की व्यवस्था कराई जाए। वहीं ज्ञापन सौपने वालो में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज सराफ अंगा, ब्लॉक अध्यक्ष जय कुमार, आरजू सिंह, मो. साजिद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR