जमुना। नगर पालिका पसान के १८ हजार आबादी वाले क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा न होने के कारण लोगो को उपचार कराने के लिए भालूमाडा स्थित रीजनल हॉस्पिटल या फिर ७ किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परासी जाना पड़ता है, जिसके कारण जमुना कोतमा क्षेत्र के लोगो को तत्काल गुणवत्ता युक्त उपचार के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं वर्ष २०१४ में मुख्यमंत्री द्वारा जमुना कॉलरी अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा भी की गई थी, जिसके बाद ७ दिसम्बर को मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. पी. श्रीवास्तव ने पहुंचकर तीन स्थलो का चयन किया गया है, जिसमें जमुना वार्ड क्रमांक 7 में बने सामुदायिक भवन, पसान वार्ड क्रमांक ८ सामुदायिक भवन तथा भालूमाड़ा में पुरानी नगर पालिका भवन का निरीक्षण किया गया। वहीं इस पूरे मामले में सीएमएचओ ने बताया कि पसान नगर पालिका अंतर्गत तीन स्थलो का चयन किया गया है, वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए बजट और पद स्वीकृत हो चुके है जिसके संचालन की अनुमति भी मिल चुकी है। वहीं तीनो स्थलो में से एक स्थल का चयन कर १५ दिसम्बर को स्थानीय स्तर के प्रबंधन के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पसान का शुभारंभ विधायक द्वारा कराया जाएगा।
१५ को होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पसान का शुभारंभ
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
'

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें