अनूपपुर। जिला चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए नगर के वार्ड क्रमांक १२ में १७ किसानो से १६ एकड भूमि अधिग्रहित की गई, जिसके बाद सभी प्रभावित कृषक ने मुआवजा दिए जाने या जमीन के बदले जमीन दिए जाने की मांग की जाती रही है, इस बीच जिला चिकित्सालय के निर्माण के पहले ही नगर के कुछ भू-माफियाओ द्वारा जबरन जिला चिकित्सालय की अधिग्रहित भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर बेचने के फिराक में लगे हुए। जिला चिकित्सालय भवन निर्माण की अधिग्रहित भूमि पर जेसीबी चलाकर कुछ लोगो द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिस पर प्रशासन ने चुप्पी साधी हुई है। वहीं प्रशासन की निष्क्रियता के बाद भी जहां जिला चिकित्सालय के लिए अधिग्रहित जमीन पर अतिक्रमणकारियो व जमीन दलालो द्वारा कब्जा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कब्जा कर प्लांटिंग की जा रही जमीन को बेचने के फिराक में है।
जिला चिकित्सालय के लिए अधिग्रहित भूमि पर दलालो द्वारा किया जा रहा प्लाटिंग
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
'

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें