Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

Anuppur News : मानपुर रेत खदान से अवैध उत्खनन व परिवहन पर 6 ट्रक जब्त

Anuppur News : मानपुर रेत खदान से अवैध उत्खनन व परिवहन पर 6 ट्रक जब्त

रविवार, 24 दिसंबर 2017

/ by News Anuppur

अभिवहन पर्ची में समय की प्रवृष्टि, मात्रा की कमी तथा त्रुटिपूर्ण पर्ची पर हुई कार्यवाही

अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित सोन नदी के मानपुर खदान से लगातार रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामले में जहां खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, वहीं 23 दिसम्बर को खनिज विभाग के खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य व सुरेन्द्र पटले  ने सोन नदी पुल के पास अभियान चलाते हुए 6 वाहन को रोक कर मौके पर रेत से संबंधित दस्तावेजो की जांच की गई। वहीं उक्त 6 वाहनो के चालको ने पंचायत पर्ची के दुरूपयोग किए जाने संबंधी त्रुटि को पाते हुए सभी 6 वाहनो पर कार्यवाही के लिए जब्त करते हुए उन्हे कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया।

रेत के अवैध परिवहन करते 6 ट्रक जब्त

जानकारी के अनुसार खनिज विभाग ने रेत के अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर अभियान चलाते हुए सोन नदी पुल के पास रेत से लदे 6 वाहनो को रोककर रेत से संबंधित दस्तावेजो की जांच की गई, जिसमें वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 0248 जिसमें 10 घन मीटर रेत से संबंधित दस्तावेज की मांग की गई, जिसमें चालक कम्मोदी राम निवासी भेजरी ने अभिवहन पास में मात्रा नही लिखे होने, एमपी 65 जीए 0990 में 10 घन मीटर  चालक जयलाल टांडिया निवासी पोड़ीफार्म ने अभिवहन पर्ची में जारीकर्ता द्वारा जाकर समय की प्रवृष्टि अलग से भरे जाने, वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 1030 में 10 घनमीट चालक विजय जायसवाल द्वारा अभिवहन पर्ची में बाद में समय दर्ज किए जाने, वाहन क्रमांक एमपी 18 जीए 0503 में लगभग 5 घन मीटर चालक रामराज सिंह निवासी छिरापटपर, वाहन क्रमांक एमपी 65 एच 0106 में 10 घनमीटर चालक राजपास पनिका निवासी घुसखार में अभिवहन पर्ची में त्रुटिपूर्ण होने तथा वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 1634 में 10 घनमीटर चालक अमर ङ्क्षसह निवासी सरईटोला द्वारा दिखाई गई अभिवहन पर्ची में त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर कार्यवाही की गई।

पंचायत पर्ची का हो रहा दुरूपयोग

जिला मुख्यालय स्थित सोननदी के मानपुर खदान से लाई जा रही रेत के अवैध परिवहन पर जहां खनिज विभाग द्वारा जांच की गई, जिसमें पंचायत निर्माण कार्यो के लिए जारी पर्ची में 6 ट्रको में पंचायत पर्ची पर  रेत की मात्रा की कमी, समय की प्रवृष्टि नही होने सहित त्रुटिपूर्ण पर्ची पाए जाने पर कार्यवाही की जा रही है। जिस पर रेत माफियाओ द्वारा पंचायत पर्ची का जमकर दुरूपयोग किया जा रहा है। जिस पर खनिज विभाग द्वारा किसी तरह का ध्यान नही दिया जा रहा है। वहीं खनिज विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान के समय मानपुर खदान से लदे रेत के कई ट्रके आधे रास्ते में रूक कर अभियान समाप्त होने का इंतजार करते देखे गए। लेकिन खनिज विभाग ने सोननदी पुल से आगे जाने की जहमत नही उठाई। जिस पर भी खनिज विभाग की इस कार्यवाही पर प्रश्र चिन्ह खड़ा हो रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR