Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

वन भूमि से कोयला उत्खनन करते पीकअप वाहन जब्त, चालक फरार

वन भूमि से कोयला उत्खनन करते पीकअप वाहन जब्त, चालक फरार

शनिवार, 9 दिसंबर 2017

/ by News Anuppur
राजनगर। वन विभाग द्वारा 8 दिसम्बर शुक्रवार की रात लगभग 9.30 बजे मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम वन भूमि से कोयले का उत्खनन कर पिकअप वाहन में 51 बोरी लगभग 2 टन कोयला जप्त कर वाहन को वन डिपो कोतमा में खड़ा कराया गया है। वहीं वाहन चालक मौके से ही फरार बताया जा रहा है। मामले की जानकारी के अनुसार कोतमा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी एफ 475 उत्खनन कक्ष क्रमांक 479 पथरजर्रा बीट मलगा से उत्खनन कर 51 बोरी कोयला लगभग 2 टन पीकअप वाहन क्रमांक एमपी 18 जीए 3306 में लोड कर छत्तीसगढ़ के मरवाही ले जाया जा रहा था, जिसे मलगा बीट के वन कर्मचारियों ने पकडा वहीं चालक वाहन छोडकर मौके से फरार हो गया। जहां अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) के तहत कार्यवाही की गई है। वहीं इस कार्यवाही में प्रभारी वन क्षेत्रापाल आर.एस. त्रिपाठी के निर्देशन मे टांकी बीट गार्ड राजमणि सिंह, मलगा बीट प्रभारी महिपाल सिंह, दादू राम कुशवाहा, श्रमिक सदस्य बीर सिंह, संतोष कुमार गुप्ता शामिल रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR