Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

पीडित परिजनो ने रास्ते में शव रख चक्काजाम करने का किया प्रयास

शनिवार, 9 दिसंबर 2017

/ by News Anuppur
११ केव्ही विद्युत लाईन की चपेट में आने से युवक की मौत
अनूपपुर। जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम वेंकटनगर में ८ दिसम्बर को खेत में कार्य कर रहे मजदूर की मौत ११ केव्ही लाईन के चपेट में आ जाने से हो गई, जिसके बाद ९ दिसम्बर को पीडित परिवार ने रास्ते में शव रख चक्काजाम करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन पुलिस की समझाईश के बाद पीडित परिजनो ने शव को ले जाकर अंतिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार ८ दिसम्बर को शिव कुमार चौधरी पिता शिव प्रसाद चौधरी उम्र ४० वर्ष निवासी वेंकटनगर जो कि विकास सोनी के खेत का बीते १५ दिनो से कार्य कर रहा था, जहां अचानक खेत में लगे बोर की सफाई के लिए  पाईप लाने के दौरान खेत के ऊपर से गई ११ केव्ही विद्युत लाईन पर पाईप के छू जाने से करेंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। जिसके बाद आसपास के मजदूरो द्वारा शिव कुमार चौधरी को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शिव कुमार चौधरी की मौत हो गई। वहीं ९ दिसम्बर की सुबह पीडित परिजनो ने खेत के मालिक विकास सोनी पर कार्यवाही को लेकर सड़क पर ही शव रख चक्काजाम करने का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर पहुंचे जैतहरी थाना प्रभारी दिलीप दाहिया ने पीडित परिजनो को समझाईश देते हुए कार्यवाही के लिए आश्वासन दिए। जिसके बाद पीडित परिजनो ने शव को ले जाकर अंतिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार इसमें विद्युत विभाग की लापरवाही भी सामने आई है, जहां ११ केव्ही विद्युत लाईन जमीन से १५ फिट की ऊंचाई पर होना चाहिए लेकिन विद्युत लाईन के ११ फिट के नीचे होने के कारण युवक की मौत होना भी एक कारण बताया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR