Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अटल कप जिला स्तरीय वॉलीवॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

रविवार, 24 दिसंबर 2017

/ by News Anuppur

जिले में गुम होती वॉलीवाल खेल में आई निखार, आज फाइनल 
अनूपपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला वॉलीवाल संघ अनूपपुर के तत्वाधान में अटल कप जिला स्तरीय वॉलीवाल प्रतियोगिता के आयोजन का शुभारंभ २४ दिसम्बर को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक अनूपपुर रामलाल रौतेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोष अग्रवाल एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में गजेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह एवं जितेन्द्र ङ्क्षसह सहित तहसीलदार अनूपपुर ईश्वर प्रधान उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वॉलीवॉल खिलाडी प्रमोद शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन में सर्वप्रथम जिला वॉलीवॉल संघ अनूपपुर के अध्यक्ष अरूण ङ्क्षसह द्वारा अतिथि का स्वागत किया गया, जिसके बाद प्रतियोगिता अतिथियो द्वारा जिले के चारो विकासखंड से पहुंच ८ टीमो के वॉलीवॉल खिलाडियो से परिचय प्राप्त करते हुए टॉस किया गया। वहीं कार्यक्रम में प्रथम मैच प्रयोजक सिद्धार्थ सिंह राजा की जैतहरी व धर्मेन्द्र चौबे की छतई कोतमा टीम के बीच खेला गया जिसमें जैतहरी विजयी रही, वहीं दूसरा मैच के प्रयोजक गजेन्द्र सिंह की राजनगर टीम व जितेन्द्र ङ्क्षसह एवं डॉ. दीपक ङ्क्षसह की चचाई टीम के बीच हुआ जिसमें चचाई टीम विजयी रही, तीसरा मैच के प्रयोजक संतोष अग्रवाल की पुष्पराजगढ़ ए टीम व प्रवीण सिंह चंदेल की बदरा (कोतमा) के बीच खेला गया जिसमें पुष्पराजगढ़ ए विजयी रही, चौथा मैच के प्रयोजक रईस खान की जलासर बिजुरी टीम व विजय श्रीवास्तव व निरंजन शुक्ला की टेढीलालपुर पुष्पराजगढ़ टीम के बीच खेला गया जिसमें टेढीलालपुर पुष्पराजगढ़ विजयी रही। वहीं जिले में गुम हो चुकी वॉलीखेल को जिला वॉलीवॉल संघ अनूपपुर ने जान प्रदान करने पर वॉलीवाल खेल प्रेमियो में जहां उत्साह देखा गया, वहीं मैच को देखने व खिलाडियो का उत्साह वर्धन करने भरपूर संख्या में दर्शक पहुंच खेल का भरपूर आनंद उठाया। जिला वॉलीसंघ अनूपपुर के संरक्षक लक्ष्मण राव ने बताया कि आज २५ दिसम्बर को सोमीफाइनल राउड में सभी विजयी टीमो के बीच प्रतिस्पर्धा होगी, जिसमें दो विजयी टीमो के बीच फाइनल मैच होगा। वहीं फाइनल में विजेता टीमो को ३१०० रूपए नगद सहित शील्ड व प्रशास्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।  कार्यक्रम के आयोजक जिला वॉलीवाल संघ के संरक्षक लक्ष्मण राव, अध्यक्ष अरूण सिंह, उपाध्यक्ष रामखेलवान राठौर, कार्य अध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, चैतन्य मिश्रा, सचिव रामचंद्र यादव, सह सचिव विनोद सोनी, मिथलेश ङ्क्षसह नेताम, दिनेश चंदेल, कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव तथा सह कोषाध्यक्ष अमित शुक्ला ने लोगो व दर्शको को प्रोत्साहित करते हुए आज २५ दिसम्बर को होने वाली वॉलीवॉल के फाइनल मैच पर अपनी सहभागित जताते व मैच का आनंद उठाने की अपील की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR