Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

Anuppur News : दो आरोपियो से 110 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त

Anuppur News : दो आरोपियो से 110 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त

रविवार, 24 दिसंबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 24 दिसम्बर की सुबह लगभग 11 बजे कलेक्ट्रेट रोड पेट्रोल पंप के पास दो व्यक्तियो द्वारा मोटर साईकिल से ले जाई जा रही 110 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए दोनो आरोपियो के खिलाफ 34 ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। कोवाली प्रभारी वीभेन्दु्र वेंकट टांडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर कलेक्ट्रेट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास देशी एवं अंग्रेजी शराब की खेप ले जाई जा रही थी, जहां सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच मोटर साईकिल क्रमांक सीजी 10 एबी 7081 में चालक संजय ङ्क्षसह पिता सीताराम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी अमरकंटक तिराहे के पास से दो कार्टून जिनमें 25 पाव अंग्रेजी एवं 10 पाव मसाला देशी व 30 पाव प्लेन मदिरा कुल 65 पाव जिसकी अनुमानित लागत 3600 सौ रूपए तथा एक अन्य व्यक्ति कोंदा पिता समय उम्र 47 वर्ष निवासी अमरकंटक तिराहे के पास झोले में रखी 70 पाव देशी मिलने पर दोनो आरोपियो से विक्री हेतु ले जाने की अनुज्ञाप्ति चाही जिसके नही बताए जाने पर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ धारा 34 ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनो आरोपियो को जमानत मुचलके पर छोड दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR