Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

पीकअप व मोटर साईकिल में आमने सामने भिड़त, एक की मौत दो गंभीर

शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। थाना कोतमा अंतर्गत नेशनल हाइवे ४३ फॉरेस्ट डिपो के पास ८ दिसम्बर को मोटर साईकिल और पीकअप वाहन में आमने-सामने भिड़त हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फॉरेस्ट डिपो के पास अनूपपुर से कोतमा की ओर आ रही मोटर साईकिल पीकअप वाहन से जा भिडी, जहां मोटर साईकिल में सवार तीन लोग जिनमें प्रेम नारायण निवासी पसाल, अनमोल तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं बक्का यादव निवासी चिहाई टोला की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आसपास के लोगो सहित राहगीरो ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जहां दोनो घायलो को उपचार के लिए कोतमा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR