Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

म.प्र. शिक्षक संघ अनूपपुर की जिला इकाई निर्वाचन कार्यक्रम ७ को

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

/ by News Anuppur
अनूपपुर। म.प्र. शिक्षक संघ के प्रांतीय निर्देशानुसार संगठन कीजिला शाखा अनूपपुर के त्रैवार्षिक निर्वाचन ७ जनवरी को संपन्न किया जाएगा। जिसके तहत निर्वाचन कार्यक्रम स्थल शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में सुबह ८ बजे तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन, १० से १२ बजे तक नामाकंन प्रस्तुत, १२.३० बजे तक प्रत्याशियो की प्रथम सूची का प्रकाशन, १.३० बजे तक नाम वापसी, २ बजे तक प्रत्याशियो की अंतिम सूची का प्रकाशन तथा २.३० बजे मतदान किया जाएगा। जिसमें अध्यक्ष १ पद, उपाध्यक्ष ३ पद (१ पद महिला हेतु आरक्षित), सचिव १ पद, सह सचिव ६पद, कोषाध्यक्ष १ पद तथा कार्यकारणी सदस्य १० पद के लिए निर्वाचित किए जाएगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अनूपपुर महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि अध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष के लिए नामाकंन शुल्क ११०० रूपए, उपाध्यक्ष, सह सचिव हेतु ५०० तथा कार्यकारणी सदस्य पद हेतु २०० रूपए नामाकंन शुल्क है। इसके साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु म.प्र. शिक्षक संघ २०१७ का साधारण सदस्य होना चाहिए, दो पदावधि तक एक पद पर रहने वाले उस पद के लिए पुन: नामाकंन नही कर सकेगे, अन्य किसी भी शिक्षक अथवा कर्मचारी संगठन में किसी भी प्रकार का दायित्व है तो वे भी नामाकंन नही कर सकेगे, संगठन की किसी भी प्रकार की राशि शेष अथवा बकाया है तो उनका नामाकंन स्वत: निरस्त हो जावेगा, निर्वाचन दिनांक से नामांकनकर्ता की सेवा अवधि कम से कम ३ वर्ष शेष होना चाहिए एवं संगठन से निष्कासित एवं दंडित सदस्य निर्वाचन में भाग नही ले सकेगे। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR