Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

१४ वर्षीय किशोरी ने फांसी लगा की आत्महत्या

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

/ by News Anuppur
राजनगर। थाना रामनगर अंर्तगत बाजार दफाई में निवास करने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बाजार दफाई निवासी जग्गू कोल ने थाने में 4 जनवरी की सुबह 7 बजे पहुंच सूचना देते हुए बताया कि वे लोग 3 -4 जुलाई की रात्रि में खाना खा कर सो गए। सुबह उठने पर देखा तो उनकी 14 वर्षीय पुत्री कमरे में रस्सी से फांसी पर झूल रही थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थल व शव का निरीक्षण करते हुए शव पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया है। वहीं मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं फांसी लगाए जाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR