
अनूपपुर। धान उपार्जन वर्ष २०१७-१८ में इस वर्ष जिले मे पिछले तीन वर्षो का रिकार्ड तोडते हुए २३ धान उपार्जन केन्द्रो के ६ हजार ३३ पंजीकृत किसानो के माध्यम से ३०५१०९ क्विंटल धान खरीदी की गई है। जिसमें जिले में बनाए गए धान उपार्जन केन्द्रो मे अंतिम दिन सेवा सहकारी समिति मर्यादित अनूपपुर में कुल ३१ हजार ६४ क्विंटल की खरीदी कर ली गई है। जिसमें अब तक किसानो को ४१ करोड ४७ लाख ६६ हजार ६९९ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
जिले में ३०५१०९ क्विंटल की हुई खरीदी
जिले में भर में बनाए गए २३ उपार्जन केन्द्रो के माध्यम से ८ हजार १९४ पंजीकृत किसानो में से ६ हजार ३३ किसानो ने अपनी धान बेची है, वहीं इन खरीदी केन्द्रो में सबसे ज्यादा धान खरीदी अनूपपुर उपार्जन केन्द्र में ५५३ किसानो ने ३१०६४ क्विंटल, दुलहरा उपार्जन केन्द्र में ४६७ किसानो ने ३० हजार ४७८ क्विंटल सबसे ज्यादा तथा सबसे कम खरीदी उपार्जन केन्द्र मलगा आमाडांड में ५९ किसानो से २०६० क्विंटल धान खरीदा गया है।
४१ करोड ४७ लाख ६६ हजार का किया भुगतान
जिले में बनाए गए २३ उपार्जन केन्द्रो में जहां अंतिम खरीदी ६ हजार ३३ किसानो से ३०५१०९.१० क्विंटल धान लागत ४७ करोड २९ लाख १९ हजार १०५ रूपयो की खरीदी की गई है, वहीं अब तक उपार्जन केन्द्रो द्वारा किसानो को ४१ करोड ४७ लाख ६६ हजार ६९९ रूपए का भुगतान भी कर दिया गया है। वहीं अब किसानो को ५ करोड ८९ लाख ५२ हजार ४१० रूपए का भुगतान शेष बचा है, जिसे भी जल्द दिए जाने की विभाग द्वारा बात कही जा रही है।
जिले भर में ६ हजार ३३ किसानो ने बेची धान
जिले भर में बनाए उपार्जन केन्द्रो में ८ हजार १९४ किसानो में से ६ हजार ३३ किसानो ने ३०५१०९.१० क्विंटल धान बेची, जिसमें उपार्जन केन्द्र अनूपपुर में ५५३ किसानो ने ३१०६४, निगवानी में १४०८६.४०, कोतमा में ३५१ किसानो ने २३२२४, छिल्पा में ४९२ किसानो ने ३०११९.६०, जैतहरी में १७२०६, राजेन्द्रग्राम में २९२ किसानो ने १३४६८.८०, बेनीबारी में ७८ किसानो ने २२२४५.२०, भेजरी में ३९८ किसानो ने २३९८९.२०, दुलहरा में ४६७ किसानो ने ३०४७८, पटनाकला में २०९ किसानो ने ८५०८.८०, वेंकटनगर में १३० किसानो ने ६७०२, सिंघौरा में ८१ किसानो ने ४६४५.२०, खोडरी नंं.१ में २४५ किसानो ने १०३४४.८०, कोठी में १६१ किसानो ६१८९.६०, बिजुरी में १६९ किसानो ने ७३६९.६०, देवगवां में ४०६ किसानो ने २११९६.९०, मलगा में ५९ किसानो ने २०६०.९०, भलमुडी में १४८ किसानो ने ५११६, अमलाई पयारी नं. १ में १७३ किसानो ने ८८३२.२०, मझगवां फुनगा में ३६७ किसानो ने १७२१०.४०, भालुमाडा में ८४ किसानो ने ३९६८.४०, दमेहडी में १२८ किसानो ने ६४२९.६०, धनगवां में २७८ किसानो ने १०६५४.४० क्विंटल धान खरीदी गई।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें