पूर्व मुख्यमंत्री का बिसाहूलाल व हिमाद्री ने किया स्वागत
अनूपपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व
मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने समर्थकों के साथ 3 हजार 300 किमी लंबी और लगभग
6 माह पूर्व नर्मदा परिक्रमा की शुरूआत नरसिंहपुर जिले की बरमान घाट से यात्रा
प्रारंभ कर गुजरात के कच्छ होते हुए वापसी मॉ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक पहुंच
रही है। यात्रा का अंतिम पडाव डिंडौरी जिले के ग्राम मुड़की से चलकर 5 मार्च
सोमवार की शाम लगभग 5.30 बजे अनूपपुर जिले की सीमा पर प्रवेश किया। जो की शीश घाट
आश्रम पहुंच कर मॉ नर्मदा की पूजा अर्चना कर रात्रि विश्राम करेगे। जिसके बाद
यात्रा 6 मार्च की सुबह 8 बजे आश्रम से इटौर, दूधी, बरांझ पहुंचेगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का स्वागत
पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह, हिमाद्री सिंह, विधायक कोतमा मनोज अग्रवाल, विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, नपाध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन
राठौर,
संतोष अग्रवाल, लक्ष्मण राव, आशीष त्रिपाठी, सिद्धार्थ शिव सिंह, उमेश राय, बाबा खान, राकेश गुप्ता, सत्येन्द्र स्वरूप दुबे, मयंक त्रिपाठी ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें