Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव में कन्या पूजन हेतु शासकीय सेवकों ने किया सहयोग

सोमवार, 23 दिसंबर 2019

/ by News Anuppur

पूर्व विधायक कोतमा मनोज अग्रवाल ने दी एक माह की पेंशन
अनूपपुर। अमरकंटक नर्मदा महोत्सव का आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी 2020 तक किया जाना है। इस दौरान धार्मिक गतिविधियों के साथ स्थानीय जनजातीय समूहों की सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र को विश्व स्तर में पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने हेतु यहां की संस्कृति, प्रकृति एवं कला से आमजनों को अवगत कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में समाजसेवियों, शासकीय सेवकों एवं आमजनों का बढ़-चढ़ कर सहयोग प्राप्त मिल रहा है। जहां पूर्व विधायक कोतमा मनोज अग्रवाल ने अपनी एक माह की पेंशन, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पुष्पराजगढ़ के शासकीय सेवकों ने एक लाख 11 हजार रूपए, उप संचालक पशु पालन ने 11 हजार रूपए अमरकंटक नर्मदा महोत्सव हेतु प्रदान किए। इसके साथ ही कन्या भोज हेतु 100 कन्या भोज के लिए आईटीडीपी परियोजना संचालक पुष्पराजगढ़ आनंद मिश्रा ने 11 हजार एवं उप संचालक कृषि एन.डी. गुप्ता ने 2100 रूपए दान दिए। वहीं कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने समस्त इच्छुक नागरिकों, समाजसेवियों से अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सहयोग की अपील की है।
कन्या पूजन एवं भोज हेतु सहयोग
अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2020 में नर्मदा जयंती 1 फरवरी को सामूहिक कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया जाएगा। कन्या पूजन एवं भोज हेतु सहयोग प्रदान करने के लिए इच्छुक नागरिक कार्यालयीन समय में संयुक्त कलेक्ट्रेट महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते मोबाइल नंबर 9425890156 से संपर्क कर सहयोग राशि जमा कर सकते हैं। समस्त सहयोगकर्ताओं को अमरकंटक नर्मदा महोत्सव की रशीद भी प्रदान की जाएगी। 10 कन्याओं के भोज हेतु एक हजार, 21 कन्याओं के भोज हेतु 2100, 50 कन्याओं के भोज हेतु 5100 और 100 कन्याओं के भोज हेतु 11 हजार रूपए का दान इच्छुक नागरिक कर सकते हैं।
108 कुंडीय हवन में सहभागिता हेतु सहायोग
अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2020 में क्षेत्र की सुख, समृद्धि, खुशहाली हेतु 2 फरवरी को 108 कुंडीय हवन का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक नागरिक हवन में सहभागिता हेतु स्थानों का आरक्षण कर सकते हैं। इस हेतु कार्यालयीन समय में संयुक्त कलेक्ट्रेट कृषि विभाग कार्यालय में उप संचालक कृषि एन.डी. गुप्ता मो.नं. 9425147209 से संपर्क कर आवश्यक राशि जमा करने पर स्थानों का आरक्षण किया जा सकेगा। एक व्यक्ति हेतु 151 रूपए एवं 5 व्यक्तियों हेतु 501 रुपए की राशि जमा करनी होगी इसके साथ ही इच्छुक नागरिकों को हवन के साथ धोती-कुर्ता, साड़ी पहनना अनिवार्य होगा।
महा आरती में सहभागिता हेतु 
अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान प्रतिदिन रामघाट में मां नर्मदा की भव्य संगीतमय महा आरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मां नर्मदा की जीवन पर आधारित लेजर वृत्त चित्र का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इच्छुक नागरिक महाआरती में सहभागिता हेतु आरक्षण करा सकते हैं। एक व्यक्ति हेतु 151 एवं 5 व्यक्तियों हेतु 501 रूपए की राशि जमा करनी होगी। सामान्य नागरिक अपने स्तर से भी आरती कर सकते हैं।
ट्रैकिंग गतिविधि हेतु पंजीयन
अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान प्रतिदिन चिन्हित चार रूटों में ट्रैकिंग गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शंभू धारा से पंच धारा, पंच धारा से कपिलधारा, कबीर चबूतरा से धोनीपानी तथा धोनीपानी से सोनमूड़ा हेतु ट्रेकिंग दल जाएंगे। ट्रैकिंग दल में सहभागिता हेतु इच्छुक युवा एवं नागरिक अपना पंजीयन करा सकते हैं। दलों को प्रात: नाश्ता, प्रशिक्षित ट्रेनर के साथ ट्रैकिंग गतिविधि एवं दोपहर का भोजन दिया जाएगा। एक व्यक्ति के पंजीयन हेतु 150 रुपए, 5 व्यक्तियों के दल हेतु 500 रुपए और 10 व्यक्तियों के दल के पंजीयन हेतु 900 रूपए की राशि जमा करनी होगी। इच्छुक नागरिक कार्यालयीन समय में एसडीओ वन विभाग पुष्पराजगढ़ एम.एस. मरावी मो. नं. 9893488179 से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR