Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

दिग्विजय सिंह के खिलाफ एक साथ 2 FIR, मामला शिवराज सिंह के फर्जी वीडियो का

दिग्विजय सिंह के खिलाफ एक साथ 2 FIR, मामला शिवराज सिंह के फर्जी वीडियो का

सोमवार, 15 जून 2020

/ by News Anuppur

भोपाल। प्रदेश की राजनधानी भोपाल में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं उप चुनाव 24 कमान संभाल रहे। दिग्विजय सिंह सहित 12 लोगों के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फर्जी वीडियों बनाने एवं उसे वायरल करने पर मामला दर्ज किया गया है, मामले में 2 FIR दर्ज की गई। जिसमें पहले FIR में दिग्विजय सिंह सहित 12 नाम है, जबकि दूसरी FIR सिर्फ दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज की गई है।

दिग्विजय सिंह ने ट्विटर से वीडियों हटाया

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक पुराने बयान को एडिट करके नया वीडियो बनाया गया और इसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंउल से वायरल किया। दिग्विजय सिंह की टिप्पणी के साथ वह वीडियों दिखाई दे रहा था परंतु शिकायत होने के बाद दिग्विजय सिंह ट्विटर से वीडियो हटा लिए।

क्राइम ब्रांच ने एक साथ दो FIR की दर्ज

भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक साथ दो आपराधिक मामले दर्ज किए है। पहले मामले में दिग्विजय सिंह सहित 12 लोगों के नाम है। इसमें शेष 11 लोग वह है जिन्होे दिग्विजय सिंह की ट्वीट को रिट्वीट किया, यानी एक फर्जी वीडियो का वायरल करने में दिग्विजय सिंह का साथ दिया। दूसरी एफआईआर सिर्फ दिग्विजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 465, 500, 501, 505 (2) के तहत दर्ज की गई है।



'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR