Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

दिग्विजय सिंह ने बताया CM शिवराज के नाराज और FIR कराने का कारण

दिग्विजय सिंह ने बताया CM शिवराज के नाराज और FIR कराने का कारण

सोमवार, 15 जून 2020

/ by News Anuppur

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के फर्जी वीडियो को वायरल करने का मामला दर्ज होने के बाद दिग्विजय सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा सीएम शिवराज सिंह चैहान उनसे नाराज है, क्योंकि उनके निकट दलालों ने 4.5 करोड़ की ठगी की है।

पहले पता करो वीडियों एडिट किसने किया - दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि बुधनी क्षेत्र में आदिवासियों को जिस प्रकार से शिवराज सिंह चैहान के निकट दलालों ने 4.5 करोड़ ठगे है। उनके कार्यकाल में उन पर FIR तक दर्ज नही हुई और जब मैने पत्र लिखकर ये कहा कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो मुझे मजबूरी में आकर आपके घर पर धरना देना होगा, उस बात से भाजपा तिलमिलाई हुई है और उन्होंने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे इसमें कोई आपत्ति नही है लेकिन ये भी जांच होनी चाहिए कि इसे किसने एडिट किया, इसका सोर्स क्यो है।

क्या है मामला

भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच में शिकायत की है कि दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियों वायरल किया जो फर्जी है। वायरल किया गया वीडियो शिवराज सिंह चैहान के एक पुराने वीडियो को एडिट करके बनाया गया है। शिवराज सिंह चैहान पूरे मध्य प्रदेश में शराब फैलाने एवं शराब की बिक्री बढ़ाने संबंधी बयान देते नजर आ रहे है।

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR