Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अनूपपुर जिले के पूर्व अपर कलेक्टर श्री बी.डी. सिंह का निधन, मई माह हुए थे सेवानिवृत्त

अनूपपुर जिले के पूर्व अपर कलेक्टर श्री बी.डी. सिंह का निधन, मई माह हुए थे सेवानिवृत्त

रविवार, 14 जून 2020

/ by News Anuppur

कलेक्टर, एसपी सहित समस्त विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने किया शोक व्यक्त
अनूपपुर। अनूपपुर जिले के पूर्व अपर कलेक्टर बी.डी. सिंह का 14 जून रविवार की सुबह सुबह 8.30 बजे दुःखद निधन हो गया है। जहां उनके निधन पर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, एसपी किरणलता केरकेट्टा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरोधन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन सहित राजस्व विभाग एवं पुलिस के समस्त अमले तथा अन्य समस्त विभागों के अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है एवं परिवार जनो को इस असहनीय दुःख को सहने हेतु शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने बी.डी. के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की श्री सिंह कर्मठ, जिम्मेदार एवं सहृदय अधिकारी थे। जो अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं लगन से सम्पादित करना उनकी सदैव विशेषता रही। अपने बीच आज उनको न पाने का समाचार मिला जिस पर विश्वास करना बेहद कठिन है।

उल्लेखनीय है कि स्व. श्री सिंह विगत मई माह में सेवानिवृत्त हुए हैं। स्व. श्री सिंह के पुत्र दिलीप सिंह ने बताया कि विगत कुछ दिनो से पिताजी की तबियत ठीक नही थी। उन्हें इलाज के लिए रायपुर एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां पर रक्त में इन्फेक्शन की बात बताते हुए डायलिसिस की सलाह दी गयी। लेकिन उसके पहले ही उनका निधन हो गया।

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR