नई दिल्ली। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई के बांद्रा स्थित गुरू नानक अस्पताल में निधन हो गया है। सरोज खान को कुछ समय पहले भी गुरू नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें तब सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी। हालांकि कुछ दिन बाद ही वो ठीक हो गई थी और अपने घर को वापस आ गई थी। लेकिन उनकी तबीयत एक बार फिर खराब हुई और कार्डियक अरेस्ट की वजह से सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
निधन के बाद सुबह सात बजे परिवार वालों ने उन्हें मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-खाक किया। तीन दिन बाद प्रार्थना सभा का आयोजन करवाया जाएगा। आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में डांस का जलवा दिखाने वाली सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। वह भारत-पाक विभाजन के बाद भारत आई थीं। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में बतौल बाल कलाकार अपना काम शुरू कर दिया था। सरोज अपने डांस टीचर सोहनलाल से ही शादी की थी। वहीं, अगर करियर की बात करें, तो सरोज ने आखिरी बार कलंक फिल्म बतौर कोरियोग्राफार काम किया था। इसके अलावा उन्होंने गोविंदा और माधुरी दीक्षित जैसे बेहतरीन डांसर को अपने कला से नवाजा है।
सरोज खान को मुंबई की मिट्टी मं सुपुर्द-ए-खाक किया गया। रिपोर्टस के मुताबिक, करीब सुबह 7 बजे मलाड स्थित कब्रिस्तान में सरोज खान को दफनाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में करीबी और परिवार के लोग शामिल हुए। सरोज खान की बेटी सुकैना खान ने बताया कि तीन दिन बाद प्रार्थना रखी जाएगी।
सरोज खान का अंतिम शोशल मीडिया पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है। उन्हेांने अपने आखिरी पोस्ट में सुशात सिंह राजपूत को याद किया था। गौरतलब है कि 14 जून को सुषांत सिंह राजपूत ने भी इस दुनिया को अलविदा कहा दिया।
सरोज खान के लिए आखिरी समय उतना अनुकूल नही रहा। कभी लगातार फिल्में करने वालीे सरोज खान के पास कैरियर के आखिरी पड़ाव पर कोई काम नही बचा था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। कुछ समय पहले सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे भी आए थे।
सरोज खान ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की। बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरूआत करने वाली सरोज खान की आखिरी फिल्म कलंक रही। इस फिल्म में उन्होंने अपनी फेवरेट स्टूडेंट माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया।
सरोज खान के जाने से फिल्म इंडस्ट्री को काफी गहरा झटका लगा है। एक के बाद एक आ रही दुःखद खबर से फिल्म इंडस्ट्री के लोग सदमे में है। सरोज खान के जाने के बाद वाॅलीवुड सेलेब्स से लेकर आम आदमी तक सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने श्रद्धांजलि दे रहा है। एक्टर सुनील ग्रोवर ट्वीट करते हुए लिखा सरोज जी के निधन की खबर से सदमें में हॅू। उनके जाने से एक युग समाप्त हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
कोरोना वायरस की वजह से मुंबई के हालात को देखते हुए सरोज खान का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएग। कोरियोग्राफर का पार्थिव शरीर हाॅस्पिटल से सीधा मिड चौक चारकोप ले जाया जाएगा।