Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

करनपठार बंधा में नहाने गए दो भाईयो की डूबने से मौत

करनपठार बंधा में नहाने गए दो भाईयो की डूबने से मौत

शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

/ by News Anuppur


राजेन्द्रग्राम।
थाना करनपठार अंतर्गत करनपठार बंधा में नहाने गए दो सगे भाईयों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 25 सितम्बर की दोपहर लगभग 3 बजे डीलन बैगा उम्र 6 वर्ष एवं कृष्णपाल बैगा उम्र 7 वर्ष पिता प्रेमलाल बैगा निवासी भ्यान टोला नहाने के लिए करनपठार बंधा गए हुए थे। जहां बंधा में नहाते समय दोनो भाईयो की डूबने से मौत हो गई। जिसकी सूचना मृतक के दादा छोटेलाल बैगा ने थाना में दी, जहां सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से दोनो भाईयो के शव को बंधा से बाहर निकाल गया, जहां पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णपाल बैगा एवं डीलन बैगा अपने दादा छोटेलाल के साथ रहते थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR