कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत पर हुई कार्यवाही
अनूपपुर। प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं अनूपपुर भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी राजवती ङ्क्षसह के खिलाफ किए गए अमर्यादित टिप्पणी पर 20 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी राजवती सिंह की अगुवाई में सैकड़ो महिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता द्वारा हाथ में चूड़ी लेकर बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते कोतवाली अनूपपुर में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाते हुए धारा 294, 506 एवं आईटी एक्अ की धारा 66 के अंतर्गत अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई। जहां पुलिस ने राजवती सिंह पति विश्वनाथ सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम खमरिया पोस्ट पटनाकला की शिकायत के आधार पर कैबिनेट मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण म.प्र. सरकार एवं विधानसभा अनूपपुर प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ धारा 294, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
जानकारी के अनुसार राजवती सिंह ने अपनी शिकायत के माध्यम से बताई थी कि कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह द्वारा प्रार्थिया को सार्वजनिक रूप से अश£ील शब्द बोलकर क्षोभ कारित करने एवं उसके सातित्व पर लाछंन लगाए जाने पर उनके विरूद्ध आपराधिक मामला पंजीबद्ध किया जाए। प्रार्थी ने बताया कि उनके पति विश्वनाथ सिंह जो अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस से उम्मीदवार है। 19 अक्टूबर एवं 20 अक्टूबर को सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बिसाहूलाल सिंह का इंटर व्यू प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होने सार्वजनिक रूप से प्रार्थिया को विश्वनाथ सिंह की रखैल कहकर अश£ील शब्दो का प्रयोग करते हुए उसके सातित्व पर लाछंन लगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें