पूर्व में तीन गिरफ्तार, अन्य 6 से 7 आरोपी अब भी फरार
अनूपपुर। जिला मुख्यालय में 26 अगस्त को सोशल मीडिया में धर्म विशेष पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट पर दूसरे दिन 27 अगस्त को पूरा नगर बंद कर विरोध प्रदर्शन करते हुए सैकड़ो युवाओं ने रैली निकाली, इस दौरान कुछ आसामजिक तत्वों द्वारा हनुमान मंदिर सामतपुर के पास संचालित बंद दुकान का दरवाजा तोड़ते हुए दुकान केअंदर का पूरा समान फेंकने तथा रेलवे स्टेशन के पास संचालित दुकान में आग लगाने की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की गई, जहां मामले के विवेचना के दौरान एवं बयान के आधार पर 10 अक्टूबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुटी रही।
मामले में कोतवाली पुलिस ने 19 नवम्बर को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें नरेश कुमार गुप्ता पिता शिव प्रसाद गुप्ता उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 अनूपपुर, राहुल अग्रहरी पिता राजेश अग्रहरी उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 6 सामतपुर, राहुल रजक पिता स्व. लाला रजक उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 6 सामतपुर, मनोज राठौर पिता सीताराम राठौर उम्र 25 वर्ष निवासी पटौराटोला वार्ड क्रमांक 1 के खिलाफ धारा 323, 427, 452, 147, 148, 149 तथा गौरव केवलानी पिता अमरदास उम्र 25 वर्ष निवासी आदर्श मार्ग वार्ड क्रमांक 8 के खिलाफ धारा 323, 147, 148, 149 के तहत मामला पंजीबद्ध कर सभी पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं अब भी 6 से 7 अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे है। पूरे मामले में फरियादी मकसूद अहमद पिता महमूद अहमद उम्र 54 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 एवं मो. शरीफ पिता शेख सबदल उम्र 70 वर्ष निवासी मस्जिद रोड अनूपपुर ने शिकात दर्ज कराई थी।
जानकारी के अनुसार धर्म विशेष के विरोध में जहां 27 अगस्त को कुछ आसामजिक तत्वों द्वारा बलवा मचाया गया था, जहां बलवा मचाते हुए कई आसामजिक तत्वो का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वॉयरल हुआ था, लेकिन पुलिस द्वारा वॉयरल हुए वीडियो में सामने आए चेहरो पर कार्यवाही करने से बचती आ रही है, जिसके कारण कई आसामजिक तत्व खुलेआम घुम रहे है। वहीं कई गिरफ्तारी ऐसी हुई है, जहां कुछ लोगो को सिर्फ बयान के आधार पर ही आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उनके चेहरे बलवा के समय सामने ही नही रहे। अब देखना है कि क्या इन पूरे मामलो में पुलिस वीडियो में सामने आ रहे बलवाईयों के मुख्य चेहरो पर कार्यवाही की जाएगी या फिर उन्हे बचाने के लिए पुलिस किसी पर भी आरोप मढ़ कर उन्हे गिरफ्तार करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें