Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस, किया पुतला दहन

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस, किया पुतला दहन

शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

/ by News Anuppur


अनुपपुर।
देश बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी, एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के निर्देश पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश बाद भी 17 सितंबर को अनूपपुर में इंदिरा तिराहे के पास विधायक पुष्पराजगढ़ एवं जिला अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया एवं हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अंत में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया गया।

इसके पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष फुन्देलाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता का बजट बिगाड़ दिया हैं। लगातार पेट्रोलोलिय पदार्थो सहित रसोई गैस, खाद्य तेल, खाद्य सामग्रियां महंगी होती जा रही हैं,बेरोजगारी चरम पर है, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की बजाय प्रशासन का इस्तेमाल कर आवाज को दबाने की कोशिश की जा रहीं हैं। मध्यप्रदेश में भी ऐसा ही हाल है, बेरोजगारी दर, महिला अपराध में प्रदेश सबसे आगे होता जा रहा है,और मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम कर रहे हैं। 

जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर हैं। रोजगार के बदले झूठा आश्वासन मिल रहा हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं की रसोई की स्थिति बिगाड़ कर रख दी हैं। पेट्रोल डीजल, रसोई गैस,खाद्य तेल,खाद्य सामग्रियां की लगातार बढ़ती से सभी परेशान हैं।   इस दौरान जेपी श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, राघवेंद्र पटेल, विकास यादव, रफी अहमद, सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को एक ज्ञापन सौंपा गया। 

जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया गया। इस दौरान पुतलों में लगी आग को बुझाने स्थानीय प्रशासन ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार किया। बावजूद इसके युवा कांग्रेस पुतला जलाने में सफल रही। 

कार्यक्रम में राजकुमार शुक्ला, संतोष यादव, डॉ. राज तिवारी,कोतमा विकास यादव, पुष्पराजगढ़ आशुतोष मार्को , अनूप सिंह, एहसान बेग, विकास ताम्रकर, शिवम सराफ, भारती सिंह, सूरज महरा, बिलाल हुसैन, अंकुर सिंह, मयंक सिंह सेंगर, उदय अहिरवार, स्वपनिल झरिया, अरविंद यादव, गौरव लोधी, आलोक सिंह, राजूराम पटेल, सूर्या पटेल, राजीव सिंह, श्याम सिंह, प्रदीप मांझी, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR