Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अनूपपुर HDFC BANK का कस्टमर केयर बन निकाले 99840 रूपये, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया पंजीबद्ध

अनूपपुर HDFC BANK का कस्टमर केयर बन निकाले 99840 रूपये, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया पंजीबद्ध

मंगलवार, 14 जून 2022

/ by News Anuppur

कोतमा। कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लइसुई कैप निवासी 37 वर्षीय युवक के साथ एचडीएफसी बैक के फर्जी कस्टमर केयर बन अज्ञात द्वारा क्रेडिट कार्ड में विशेष ऑफर देने के नाम पर धोखाधड़ी कर खाता से 99 हजार 840 रूपये पार कर दिये। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 419 एवं 420 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

मामले की जानकारी के अनुसार अखिलेश सिरौठिया उर्फ नितिन पिता स्व. कुंजन लाल सिरौठिया उम्र 37 वर्ष निवासी लहसुई कैम्प ने 13 जून को थाना पहुंच लिखित शिकायत करते हुये बताया कि 11 जून की दोपहर लगभग 2.30 बजे मेरे मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने 7029535621 से फोन कर अपने आप को एचडीएफसी बैंक का कस्टमर केयर बनकर क्रेडिट कार्ड बनवाने हेतु विशेष ऑफर उपलब्ध कराये जाने हेतु मुझसे मेरा खाता क्रमांक बता दिया। जिसके बाद उसने अपने फेडरल बैंक खाता क्रमांक में यूपीआई आईडी  के माध्यम से 87 हजार 704 रूपये एवं 12 हजार 136 रूपये दो बार में कुल 99 हजार 840 रूपये निकाल कर धोखाधड़ी की गई है। जिस पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR