Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

किरर घाट मार्ग में फिर गिरे पत्थर, पत्थरो को हटाने एमपीआरडीसी सक्रिय

शनिवार, 23 जुलाई 2022

/ by News Anuppur

कार्य के दौरान यातायात पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंधित

अनूपपुर। मध्यप्रदेश में लगातार बरसात हो रही है, ऐसे में पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। जिसमें अनूपपुर-अमरकंटक किरर मार्ग भी शामिल है।  जहां लगातार भूस्खलन की वजह से इसे बंद कर दिया गया है। राजेंद्रग्राम राजमार्ग स्थित किरर घाट में 22 व 23 जुलाई की मध्य रात्रि वर्षा से भूस्खलन से चट्टान टूटकर गिरने से बीच सड़क में बड़े-बड़े पत्थर फैल गयें। जिससे दुर्घटना की संभावना के दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर सोनिया मीना के दिशा निर्देश के बाद एमपीआरडीसी द्वारा सक्रियता से कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं। अनूपपुर-राजेन्द्रग्राम के बीच किररघाट बहुत संवेदनशील क्षेत्र है। यहां के हनुमान मंदिर क्षेत्र के आसपास तेज बारिश में 6 जुलाई को भूस्खलन हुआ और चट्टानों टूटकर सड़क में गिरने से किररघाट से अनूपपुर और राजेन्द्रग्राम की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। चट्टानों के खिसकने से सडक पर करीब 100 मीटर क्षेत्र में जगह-जगह पत्थरों के टुकड़े बिखर गए थे। चट्टानों के लगातार खिसकने के बाद सुरक्षा के नजरिए से यहां से जिला प्रशासन ने यातायात बंद कर दिया। बताया जाता है कि करीब 600 मीटर का दायरा बहुत खतरनाक हो चुका है। यहां कभी भी भूस्खलन जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है। बारिश के कारण चट्टानें खिसक सकती हैं। एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने भी निरीक्षण के बाद कहा कि इस इलाके में तेज बारिश से चट्टानों के नीचे से मिट्टी का कटाव हो सकता है,  जोकि बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। चट्टानों के खतरनाक मोड पर होने के कारण अब विभाग इस मार्ग को पुनः चालू करने के पक्ष में नहीं हैं। वहीं पुप्परराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह ने पुष्पराजगढ़ के ट्रांसपोर्टरों से मिलकर कलेक्ट पर दबाब बनाते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना देकर इस मार्ग को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की थी। विधायक ने ट्रांसपोर्टरों से मिलकर उनकी कमाई के लिए रास्ता खोलन का जायज बताया, किन्तुु प्रशासन की माने तो उक्त मार्ग अभी सुरक्षित नहीं हैं। कलेक्टर सोनिया मीना ने बताया कि तकनीकी मापदंडों के अनुरूप मार्ग को साफ करने के लिए एमपीआरडीसी के अधिकारियों के देखरेख में कार्य किया जा रहा है। कार्य लगभग एक सप्ताह में होने की संभावना हैं। सुरक्षा एवं जानमाल को दृष्टिगत रखते हुए अनूपपुर से किरर घाट सड़क मार्ग यातायात के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR