Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

महिलाओं पर बढ़ रहें अत्याचार के विरोध में महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का जलाया पोस्टर, सौपा ज्ञापन

Mahila Congress burnt posters of Chief Minister and Home Minister in protest against increasing atrocities on women

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

/ by News Anuppur


अनूपपुर।
मध्यप्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, जिसे रोक पाने में मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री असफल साबित होने का आरोप लगाते हुये महिला कांग्रेस ने 17 नवम्बर को मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से इस्तीफा के लिए राजपाल से गुहार लगाते हुए जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर सरोधन सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पोस्टर जलाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया है।

ज्ञापन में उल्लेख है कि मध्य प्रदेश में 14 नवंबर से 18 नवंबर तक विभिन्न ब्लॉकों और जिलों में बच्चों एवं महिलाओं के साथ बलात्कार और दुराचार की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपराधों में अंकुश लगाने के बजाय अपराधों को छुपाने में लगे हैं। जिससे प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल से गुहार लगाते हुए कहा कि तत्काल मुख्यमंत्री और गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन का इस्तीफा लेने की मांग की हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रमेश सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहें।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR