अनूपपुर। फुनगा चैकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठूंठी के पास पुलिस ने मोटर साईकिल से कोतमा की ओर शराब ले जाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। जहां पुलिस को देखकर बाइक चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। वहीं पुलिस ने एक आरोपी बंशीलाल पटेल पिता स्व. कोमल पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी लामाटोला को पकड़ते हुये उसके कब्जे से 6 पेटी अंग्रेजी शराब (300 पाव) 54 लीटर अनुमानित कीमत 33 हजार को जब्त करते हुये आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
मामले की जानकारी के अनुसार 16 नवम्बर को मुखबिर से सूचना मिली की 2 व्यक्तियों द्वारा मोटर साईकिल में शराब रख अनूपपुर से कोतमा की ओर जा रहे है। जहां सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम ठूंठी स्कूल मोड़ के पास हाईवें में घेराबंदी कर उन्हे रोका गया। जहां मोटर साईकिल चालक सत्यनारायण उर्फ झल्लू सोनी निवासी कोतमा मौके भाग निकला। वहीं पुलिस ने बाइक में बैठे दूसरे आरोपी बंशीलाल पटेल को पकड़ते हुये बाइक में रखे प्लास्टिक की बोरी की जांच की गई। जहां प्लास्टिक की बोरी के अंदर 6 पेटी 54 लीटर अंग्रेजी शराब मिला। जिसे पुलिस ने जब्त करते हुये दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में चैकी प्रभारी फुनगा सुमित कौशिक, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र द्धिवेदी, आरक्षक राकेश कनासे, उमेश केवट, सैनिक अंजनी गौतम शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें