Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अपर कलेक्टर पर आवेदक ने लगाये अभद्रता व जेल भेजने की धमकी का आरोप, कलेक्टर से हुई शिकायत

अपर कलेक्टर पर आवेदक ने लगाये अभद्रता व जेल भेजने की धमकी का आरोप, कलेक्टर से हुई शिकायत

बुधवार, 30 नवंबर 2022

/ by News Anuppur

मामला पूर्व में किये गये आवेदन के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे आवेदक को धमकाने का

अनूपपुर। कलेक्ट्रेट अनूपपुर में प्राईवेट वाहन चालक को लगातार गलत तरीके से शासकीय मद का पैसा भुगतान किये जाने तथा पूर्व में दिये गये आवेदन के संबंध में जानकारी चाहने पर अपर कलेक्टर सरोधन सिंह द्वारा आवेदक से अभद्रता करते हुये जेल भेजने की धमकी दिये जाने की लिखित शिकायत आवेदक नसीरूद्दीन द्वारा 31 नवम्बर को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से की है। जहां उन्होने बताया कि प्राइवेट वाहन चालक विजय तिवारी को शासकीय मद से पैसा भुगतान किया जा रहा है। जिस संबंध में शिकायत उन्होने कलेक्टर अनूपपुर से की थी, जिसकी जांच हेतु कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को को आदेशित किया था। लेकिन अपर कलेक्टर से जानकारी चाहने पर उनके द्वारा दो बार अभद्रता कर जेल भेजने की धमकी दी गई है। 

यह है मामला

आवेदक नसीरूद्दीन ने बताया कि प्राइवेट वाहन चालक विजय तिवारी द्वारा जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र अनूपपुर से अपने को कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक का वाहन चालक बताकर शासकीय राशि का आहरण किये जाने की शिकायत 20 जुलाई को की गई थी। जिस संबंध में आवेदक नसीरूद्दीन ने 30 नवम्बर को अपनी शिकायत पर हुई जांच के संबंध जानकारी लेने अपर कलेक्टर के पास पहुंचे थे। जहां उन्होने अभद्रता करते हुये जेल भेजने की धमकी देते हुये भगा दिया गया। 

3 से 4 लाख रूपये का कर दिया गया भुगतान

शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्राइवेट वाहन चालक विजय तिवारी को परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र अनूपपुर को गलत जानकारी देकर विभाग से लगभग 3 से 4 लाख रूपये का आहरण करा दिया गया है। उन्होने आरोप लगाया है कि चालक विजय तिवारी अपने आप को जिला मिशन संचालक का वाहन चालक बतारकर शासकीय राशि का आहरण फर्जी तरीके से प्राप्त किया है। जबकि किसी भी अधिकारी द्वारा विजय तिवारी को आदेशित नही किया गया है और न ही विजय तिवारी किसी भी शासकीय वाहन का संचालन किये है।

अपर कलेक्टर के रीडर के है सगे संबंधी

नसीरूद्दीन ने 20 जुलाई को कलेक्टर से की शिकायत पर आरोप लगाया है कि विजय तिवारी प्राइवेट वाहन चालक है जो की कार्यालय अपर कलेक्टर अनूपपुर के रीडर संतोष तिवारी के सगे संबंधी है। जिसमें कारण उन्हे फर्जी तरीके से जिला शिक्षा केन्द्र अनूपपुर के माध्यम से 3 से 4 लाख रूपये की राशि का भुगतान कराया गया है। वहीं आवेदक नसीरूद्दीन ने उक्त दस्तावेज की जांच कर उचित कार्यवाही करते हुये शासकीय वाहन से चालक पद से तत्काल हटाये जाने की मांग की है। 


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR