Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

Anuppur: खुले आसमान के नीचे 7.38 करोड़ों की धान, 614 किसान भुगतान से वंचित

धान खरीदी अनूपपुर,रामकथा मैदान दमना खरीदी केंद्र,किसानों का भुगतान रुका,धान परिवहन में लापरवाही,खुले आसमान के नीचे धान,7.38 करोड़ का भुगतान अटका,

मंगलवार, 30 दिसंबर 2025

/ by News Anuppur

मामला रामकथा मैदान ग्राम दमना स्थित खरीदी केंद्र का

अनूपपुर जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य निरंतर जारी है। लेकिन जिले के खरीदी केन्‍द्र रामकथा मैदान की स्थित देख कर जिले के 34 खरीदी केन्‍द्रों में परिवहन की स्थिति देखी को देखा वा समझा जा सकता है। इस समय किसान अपनी मेहनत की कमाई को लेकर गहरे संकट में हैं। धान परिवहन में हो रही देरी और जिम्मेदार विभागों की लापरवाही के कारण करोड़ों रुपये मूल्य की धान खुले आसमान के नीचे पड़ी सड़ने के कगार पर है। जानकारी के अनुसार जिले के सभी 34 धान उपार्जन केन्द्रों में अब तक कुल 897647.534 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। लेकिन परिवहन की स्थिति में कोई सुधार नही हो पा रहा है। वहीं धान खरीदी केन्‍द्र रामकथा मैदान ग्राम दमना पटनाकला केन्‍द्र में 865 किसानों से 39398.40 क्विनटल धान खरीदा गया। जिसमें कुल 11180 क्विंटल धान  का परिवहन किया गया है। जबकि उपार्जन केन्‍द्र में अब भी  29318.40 क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। परिवहन की धीमी गति के कारण धान बेचने आने वाले किसानों को परेशानी का कारण बन रहा है।

614 किसानों का 7.38 करोड़ अटका

धान खरीदी केन्‍द्र रामकथा मैदान ग्राम दमना पटनाकला में 865 किसानों ने अपनी 9 करोड़ 33 लाख  34 हजार 491 रूपयें की 39398.40 क्विंटल धान बेची गई। लेकिन परिवहन की धीमी गति के कारण 865 किसानों में से मात्र 251 किसानों का 11180 क्विंटल धान ही परिवहन हो सका है, जिसके कारण मात्र 1करोड़ 95 लाख 22 हजार 458 रूपयें का ही किसानो का भुगतान हो सका है। शेष 614 किसानों द्वारा बेची गई 29318.40 क्विंटल धान का 7 करोड़ 38 लाख 12 हजार 33 रूपयें धान परिवहन नही होने के कारण अटका हुआ है।

7 दिनों से एक दाना नही हुआ परिवहन

परिवहन की धीमी गति को लेकर प्रभारी नॉन एवं जिला खाद्य अधिकारी अनीता सोरते द्वारा अब तक जिले के धान उपार्जन केन्‍द्रों से धान के परिवहन नही होने तथा इससे केन्‍द्र प्रभारी सहित किसानों को होने वाली परेशानियों से कोई सरोकार होता नही दिख रहा है। रामकथा मैदान ग्राम दमना पटनाकला में धान का परिवहन नही होने के कारण किसानों को उनके द्वारा बेचे गये धान का समय पर भुगतान तक नही हो पा रहा है। जानकारी के अनुसारी 24 दिसम्‍बर से अब तक इस केन्‍द्र से एक दाना भी धान का परिवहन नही हो सका है। जिसके कारण किसानों में रोष है।

खुले आसमान के नीचे करोड़ो की धान

धान का परिवहन नही होने के कारण खरीदी केन्‍द्र रामकथा मैदान ग्राम दमना पटनाकला में करोड़ों की धान खुले आसमान के नीचे मैदान में पड़ी हुई है। लगातार बदलते मौसम और बारिश के अंदेशे ने किसानों सहित केन्‍द्र प्रभारी की चिंता और बढ़ा दी है, बावजूद इसके अब तक धान को सुरक्षित गोदाम तक पहुंचाने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। धान का बड़े स्तर पर खरीदी के बाद भी परिवहन न होने से पूरा मैदान धान के बोरों से पटा पड़ा है।

किसानों का भुगतान रूका, प्रशासन मौन

किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत कर अपनी उपज को केंद्र तक लाकर अपनी धान बेचे हैं, लेकिन धान का परिवहन समय पर नही होने के कारण उनका भुगतान रूका हुआ है। इधर जिम्मेदार अधिकारियों का इस मामले पर मौन रहना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय किसानों व ग्रामीणों ने जिले के प्रशासन से तत्काल ध्यान देने और धान के सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था करने की मांग की है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो करोड़ों की सरकारी संपत्ति तो नुकसान होगी ही, साथ ही मेहनतकश किसानों का भरोसा भी टूट जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR